डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ कुम्हार पारा का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ कुम्हार पारा का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ कुम्हार पारा का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डोंगरगढ़। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर फुटबॉल ग्राउंड में दबिश

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्यवाही 14 अप्रैल 2026 को की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित फुटबॉल ग्राउंड में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगढ़ से एक विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई।

38 पाव देशी शराब जब्त

पुलिस टीम ने फुटबॉल ग्राउंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद एक सफेद रंग के थैले से 38 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 6.840 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3040 रुपये आंकी गई है।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदा रजक (33 वर्ष), पिता बृजलाल रजक, निवासी कुम्हार पारा (वार्ड नंबर 16), डोंगरगढ़ के रूप में हुई है।

कड़ी धाराओं में कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी के पास से शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए इस तरह का अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।