पैसों के लेनदेन में खूनी खेल: रायपुर के आमासिवनी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

 पैसों के लेनदेन में खूनी खेल: रायपुर के आमासिवनी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

 

पैसों के लेनदेन में खूनी खेल: रायपुर के आमासिवनी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

रायपुर: राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आमासिवनी बस्ती में पैसों के विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

गश्त के दौरान सड़क पर मिली लाशमिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे जब पुलिस की जोनल गश्त टीम क्षेत्र में तैनात थी, तब उन्हें सूचना मिली कि आमासिवनी बस्ती में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल की पहचान सुकृत खांडे (35 वर्ष, निवासी पीएम आवास आमासिवनी) के रूप में हुई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसे बेहद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सुकृत खांडे का कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सुकृत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में आए कातिल

हत्या की इस संवेदनशील वारदात के बाद विधानसभा थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर वारदात के चंद घंटों के भीतर ही चारों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

राकेश गुप्ता उर्फ पानी (26 वर्ष, निवासी संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी)

देवदास उर्फ हड्डी बंजारे (20 वर्ष, निवासी आमासिवनी)

विनोद उर्फ विक्की हिरवानी उर्फ साहू (26 वर्ष, निवासी बरौंदा बजरंग पारा)

एक 16 वर्षीय नाबालिग

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।