छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए शेड्यूल जारी

 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए शेड्यूल जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए शेड्यूल जारी

 

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेकेशन) की घोषणा करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, हाई कोर्ट में 18 मई से 12 जून तक छुट्टियां रहेंगी, जिसके बाद 15 जून से नियमित कामकाज दोबारा शुरू होगा। छुट्टियों के दौरान आवश्यक और आपातकालीन मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

अवकाश के दौरान कामकाज और सुनवाई की मुख्य बातें: सुनवाई की तिथियां:

अवकाशकालीन न्यायाधीश (Vacation Judges) मई महीने में 19, 21, 26, 28 तारीख को और जून महीने में 2, 4, 9, 11 तारीख को मामलों की सुनवाई करेंगे।। कोर्ट का समय: सुनवाई सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। आवश्यकता होने पर कोर्ट के समय के बाद भी सुनवाई जारी रह सकती है। पहले खंडपीठ (Division Bench) और उसके बाद एकल पीठ (Single Bench) के मामलों की सुनवाई होगी।

रजिस्ट्री का समय:

समर वेकेशन के दौरान भी हाई कोर्ट की रजिस्ट्री खुली रहेगी। शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर रजिस्ट्री प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्य करेगी। इस दौरान सभी दीवानी, आपराधिक और रिट याचिकाएं दर्ज की जा सकेंगी।।

तत्काल मामलों की प्रक्रिया:

सभी नए रिट, सिविल और क्रिमिनल मामलों की तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन देना अनिवार्य होगा। हालांकि, नए और लंबित जमानत आवेदनों (Bail Applications) के लिए किसी अलग से अर्जेंट हियरिंग आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। ।

फाइलिंग की समय-सीमा:

पीठ की बैठक वाले दिन से ठीक एक दिन पहले शाम 4:30 बजे तक दाखिल किए गए मामलों पर ही सुनवाई के लिए विचार किया जाएगा।यदि