राजनंदगांव ,,चौकी चिखली और सायबर सेल की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, 2.492 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त
चौकी चिखली और सायबर सेल की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, 2.492 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त
राजनांदगांव। जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चौकी चिखली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिखली तालाब के पास अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ी एक महिला आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से करीब 24,920 रुपये कीमत का 2.492 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है।
तालाब के पास घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि चिखली तालाब पार के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चिखली पुलिस और सायबर सेल की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महिला नेहा मरकाम (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रताप मरकाम, निवासी चिखली वार्ड नंबर 10 (तालाब पार) को हिरासत में लिया
लाल-सफेद थैले से मिला गांजा
महिला की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक लाल-सफेद रंग के थैले से 2.492 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजे को जप्त कर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नशामुक्त क्षेत्र के लिए लगातार अभियान
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, अवैध शराब और गांजा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अफसरों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) IPS सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में पूरी की गई।।।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा:
चौकी चिखली: चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उपनिरीक्षक सत्तुलाल कवंर, महिला प्रधान आरक्षक मायासिंह गौर, आरक्षक गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं समस्त स्टाफ।
सायबर सेल: सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक पुनेश्वर साहू, मनोज खुंटे, अमित सोनी और महिला आरक्षक पार्वती कवंर।





