भिलाई: जनभेंट-मुलाकात में फूटा जनता का गुस्सा, पानी-बिजली संकट पर विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
भिलाई: जनभेंट-मुलाकात में फूटा जनता का गुस्सा, पानी-बिजली संकट पर विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में ‘जनभेंट-मुलाकात’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
विधायक ने एक-एक कर सभी की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।।।ठेकेदार की लापरवाही से पानी का संकट, खुर्सीपार-छावनी के लोग परेशान। ,,
मुलाकात कार्यक्रम में सबसे गंभीर मामला पेयजल किल्लत का सामने आया
खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र से पहुँचे 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने विधायक को बताया कि उनके इलाकों में कई दिनों से पानी की भारी किल्लत है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में नई पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो सका। टंकी चालू न होने से लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ।।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी: लापरवाही पर होगी कार्रवाई।
जनता की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने नगर निगम जोन-4 के अधिकारियों को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:
प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजे जाएं।आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार का काम तुरंत शुरू हो।लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ।।
वैशाली नगर के कोहका-कुरूद में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोश।
इस दौरान वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोहका और कुरूद इलाके के लोग भी बिजली कटौती की शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों और शहरवासियों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बिजली गुल कर दी जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। विधायक ने बिजली विभाग के आला अफसरों को निर्देशित किया कि अघोषित और अनावश्यक बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।





