अंबिकापुर में हैवानियत: घरेलू विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव अस्पताल छोड़ हुआ फरार

 अंबिकापुर में हैवानियत: घरेलू विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव अस्पताल छोड़ हुआ फरार

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

अंबिकापुर में हैवानियत: घरेलू विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव अस्पताल छोड़ हुआ फरार

अंबिकापुर (सरगुजा)। सरगुजा जिले के भिठीकला गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पति ने अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी पति अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मासूम बेटी बनी चश्मदीद, विवाद के बाद बेरहमी से मारपीट

 

मिली जानकारी के अनुसार, भिठीकला निवासी प्रदीप अगरिया का गुरुवार दोपहर अपनी 23 वर्षीय पत्नी हीराबाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि प्रदीप ने अपनी गर्भवती पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। दंपती की पांच वर्षीय मासूम बेटी इस खौफनाक मंजर की चश्मदीद बनी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मां के साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की थी।

दुर्घटना की झूठी कहानी रची, मौत की खबर सुनते ही भागा

मारपीट के कारण जब हीराबाई बेहोश हो गई, तो आरोपी प्रदीप उसे बाइक पर बैठाकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। खुद को बचाने के लिए उसने डॉक्टरों से झूठ बोला कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही आरोपी प्रदीप अपनी बाइक लेकर अस्पताल परिसर से रफूचक्कर हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, मिले 16 घाव

शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी की हैवानियत को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हीराबाई के शरीर पर चोट के 16 गंभीर निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही उसके निजी अंग में भी गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। ।

फॉरेंसिक टीम को मिले खून के धब्बे और घसीटने के निशान

घटना की सूचना पर मणिपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतका के घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून के गहरे धब्बे मिले हैं। जमीन पर महिला को घसीटकर बाहर लाने के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं, जो घटना की क्रूरता को बयां करते हैं। परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को मर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया था।

।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल ने इस जघन्य हत्याकांड को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी प्रदीप अगरिया की गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।