बड़ी मां ही निकली थी मास्टरमाइंड: 6 करोड़ की फिरौती के लिए मासूम विराट का अपहरण करने वाले 5 दोषियों की उम्रकैद हाई कोर्ट में बरकरार

 बड़ी मां ही निकली थी मास्टरमाइंड: 6 करोड़ की फिरौती के लिए मासूम विराट का अपहरण करने वाले 5 दोषियों की उम्रकैद हाई कोर्ट में बरकरार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

बड़ी मां ही निकली थी मास्टरमाइंड: 6 करोड़ की फिरौती के लिए मासूम विराट का अपहरण करने वाले 5 दोषियों की उम्रकैद हाई कोर्ट में बरकरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शहर के झकझोर देने वाले मासूम विराट सराफ किडनैपिंग केस में दोषियों को किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने निचली अदालत (सत्र न्यायालय) के फैसले को सही ठहराते हुए दोषियों की अपीलों को खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), साइबर एनालिसिस और ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह साबित किया है कि यह पूरी वारदात फिरौती वसूलने के लिए रची गई एक सोची-समझी आपराधिक साजिश थी।

पैसों के लालच में अपनों ने ही दिया धोखा।

यह सनसनीखेज मामला 20 अप्रैल 2019 का है। बिलासपुर की कश्यप कॉलोनी के कपड़ा व्यापारी विवेक सराफ का बेटा विराट अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। जब पुलिस ने इस अपहरण कांड की तफ्तीश शुरू की, तो सामने आए सच ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले कांड की मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) बच्चे की सगी बड़ी मां नीता सराफ ही निकली। नीता ने पैसों के लालच में आकर अपराधियों और दलालों के साथ मिलकर अपने ही घर के चिराग को अगवा करने का ताना-बाना बुना था।

फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग और 6 करोड़ की डिमांड

वारदात के दिन आरोपी अनिल सिंह, राजकिशोर सिंह, हरेकृष्ण और सतीश शर्मा ने मिलकर विराट का मुंह दबाया और उसे वैगन-आर कार में अगवा कर लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने फिल्मी तरीका अपनाया:कार बदलना: आरोपी शिव टॉकीज और तारबाहर चौक होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से तैयार अनिल सिंह ने डस्टर कार में बच्चे को शिफ्ट किया।बंधक बनाना: विराट को जरहाभाटा के पन्ना नगर स्थित राजकिशोर के मकान में ले जाया गया। वहां मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे एक कमरे में कैद कर दिया गया।

ऑडियो क्लिप:

आरोपियों ने डराने के लिए मासूम विराट की रोती हुई आवाज में 6 करोड़ रुपये की फिरौती का ऑडियो रिकॉर्ड किया और उसके पिता को भेजा। पुलिस की मुस्तैदी से बची मासूम की जान। फिरौती का मैसेज मिलते ही बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी।

पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी और साइबर साक्ष्यों का पीछा करते हुए जरहाभाटा के पन्ना नगर में दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम विराट को सकुशल बरामद किया और मौके से बड़ी मां नीता सराफ सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब हाई कोर्ट के इस कड़े फैसले के बाद दोषियों को उम्रकैद की सजा काटनी होगी।