दिल दहला देने वाली वारदात: बालोद में सनकी भाई ने सो रही सगी बहन का कैंची से रेता गला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
दिल दहला देने वाली वारदात: बालोद में सनकी भाई ने सो रही सगी बहन का कैंची से रेता गला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
बालोद। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसली से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सनकी भाई ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही सगी बहन पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान तनीषा सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
दोपहर में हुआ था विवाद,पुलिस के समझाने पर शांत हुआ था मामला
मिली जानकारी के अनुसार, भाई-बहन के बीच विवाद की शुरुआत शुक्रवार दोपहर को हुई थी। आरोपी भाई पोषण सोनकर ने अपनी बहन तनीषा के साथ मारपीट की थी। इससे परेशान होकर तनीषा ने देवरी थाने पहुँचकर भाई के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरी पुलिस तुरंत उनके घर पहुँची और आरोपी भाई को सख्त हिदायत देकर समझाया। पुलिस की समझाइश और बीच-बचाव के बाद तनीषा ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह शांति एक बड़े तूफान के आने से पहले की है,।
आरोपी 👇
![]()
सोते समय किया जानलेवा हमला.
पुलिस के थाने से लौटने के बाद परिवार को लगा कि मामला शांत हो गया है। रात में जब तनीषा अपने कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी भाई पोषण सोनकर के सिर पर खून सवार हो गया। उसने सो रही बहन पर धारदार कैंची से हमला कर दिया और उसके गले पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार किए। तनीषा की चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन पहुंचे, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर चुकी थी,।
अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी सलाखों के पीछे.
खून से लथपथ युवती को परिजन और ग्रामीणों की मदद से तुरंत देवरी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भी तनीषा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान तनीषा ने दम तोड़ दिया।इस खूनी वारदात के बाद ग्राम परसली सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे भाई पोषण सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर हत्या के असल कारणों की विस्तृत जाँच में जुट गई है।





