सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी

 सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस और व्यापारियों के बेहतर समन्वय से ही अपराध मुक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है।सुरक्षा के लिए जारी प्रमुख दिशा-निर्देश:सीसीटीवी और निगरानी: सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा, जिससे दुकान के अंदर और बाहर की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हों।

इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी और समय-समय पर इनकी कार्यक्षमता की जांच करानी होगी।प्रकाश व्यवस्था और गार्ड: दुकानों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, केवल प्रशिक्षित और पुलिस द्वारा सत्यापित सुरक्षा गार्डों की ही नियुक्ति करने पर जोर दिया गया।परिवहन में सावधानी: कैश और कीमती आभूषणों के परिवहन के दौरान व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

कर्मचारियों का सत्यापन: संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पूरा विवरण (पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड में रखने को कहा गया है।संदिग्धों पर नजर: मास्क पहनकर आने वाले व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित किए बिना उन्हें कीमती सामान न दिखाने की हिदायत दी गई है।त्वरित सूचना देने की अपीलपुलिस विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।कोरबा पुलिस के अनुसार, “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों में सुरक्षा का भाव बना रहे और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।