सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

 सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

“सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

 

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुआभट्टा शराब भट्टी के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष ब्लॉक निवासी दो युवक एक्टिवा वाहन पर देसी शराब लेकर दुकान खुलने से पहले ही अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कुआभट्टा क्षेत्र में जाल बिछाया और संदिग्धों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 180 ML वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब और शराब बिक्री के 200 रुपये नकद बरामद किए गए।आरोपियों की पहचान और तरीकागिरफ्तार आरोपियों की पहचान याकुल सोनी (31 वर्ष) और गौरी शंकर चौहान (दोनों निवासी सुभाष ब्लॉक, मानिकपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब दुकानों के खुलने से पहले और बंद होने के बाद ऊंचे दामों पर शराब की ‘फेरी’ लगाकर ब्लैक में बिक्री करते थे।न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपीमानिकपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेज दिया गया है।गौरतलब है कि क्षेत्र में शराब की किल्लत का फायदा उठाकर बिचौलिए सक्रिय हैं, जिस पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।