बालोद: पटरी पर लेटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, 10वीं की छात्रा और युवक की मौके पर मौत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
बालोद: पटरी पर लेटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, 10वीं की छात्रा और युवक की मौके पर मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार, 6 मई की सुबह करीब 3:30 बजे की है। दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ट्रेन के नीचे आने से क्षत-विक्षत हुए शवपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर पटरी पर लेट गए थे। इसी दौरान वहां से पैसेंजर ट्रेन (क्रमांक 78823) गुजरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर और एक हाथ धड़ से अलग हो गया, वहीं लड़की का शरीर भी कई हिस्सों में कट गया। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची।मृतकों की पहचानमृतकों की पहचान 23 वर्षीय जितेश्वर तारम (निवासी ग्राम कुम्हालोरी) और 17 वर्षीय लीलेश्वरी उइके (निवासी ग्राम साल्हे) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि लीलेश्वरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जितेश्वर की बाइक (CG 07 LU 9886) भी बरामद की गई है।कल शाम से लापता थी छात्रापरिजनों के अनुसार, लीलेश्वरी मंगलवार शाम से घर से लापता थी। घर वालों ने डौंडी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि सुबह इस दर्दनाक हादसे की खबर आ गई।जांच में जुटी पुलिसडौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ जारी है।





