दुर्ग: चिखली चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग: चिखली चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

दुर्ग: चिखली चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चिखली चौक के पास की गई, जहाँ एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 6 मवेशियों को मुक्त कराया गया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को प्रार्थी युवराज साहू से सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चिखली चौक क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन (क्रमांक CG 05 D 1007) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर 6 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। वाहन में पशुओं के लिए न तो पर्याप्त जगह थी और न ही चारे-पानी की कोई व्यवस्था थी।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान निर्मल मनेश्वर, तुलसीराम नागेश्वर, जयपाल नागेश्वर और भगतराम खरे के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के बालाघाट और सिवनी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन और सभी 6 मवेशियों (2 पड़वा, 3 पड़िया और 1 बछिया) को जब्त कर लिया है।

लाखों का मशरूका बरामद

जब्त किए गए वाहन और मवेशियों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 32 हजार रुपए आंकी गई है। इसमें पिकअप की कीमत 1.50 लाख रुपए और मवेशियों की कीमत करीब 82 हजार रुपए है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा हो सके।