जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; छत्तीसगढ़ और MP के सूने मकानों को बनाते थे निशाना

 जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; छत्तीसगढ़ और MP के सूने मकानों को बनाते थे निशाना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; छत्तीसगढ़ और MP के सूने मकानों को बनाते थे निशाना

 

जांजगीर-चांपा:जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय था और विशेष रूप से सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार सहित कुल 2.30 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

सीसीटीवी और वर्ना कार से खुला राज

मामले का खुलासा 10 अप्रैल 2026 को नैला क्षेत्र के अनंत विहार (नहरिया बाबा रोड) में हुई चोरी की जांच के दौरान हुआ। प्रार्थी सैयद अली की शिकायत पर पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक संदिग्ध सफेद रंग की वर्ना कार दिखाई दी। तकनीकी जांच में इस कार का मालिक मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी प्रकाश जावरे निकला।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने सबसे पहले बिलासपुर के कोनी निवासी राजेश पटेल को नांदघाट क्षेत्र से हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में राजेश ने अपने साथी पप्पू पटेल और प्रकाश जावरे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस टीम ने बालाघाट के उकवा क्षेत्र में दबिश देकर बाकी दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वारदात से पहले इलाके की पूरी रेकी करते थे। नैला में भी उन्होंने पहले घर की निगरानी की और फिर रात के अंधेरे में खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। आरोपियों ने जांजगीर की विष्णु विहार कॉलोनी और मुंगेली के लोरमी क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

माल खरीदने वाला सर्राफा व्यापारी फरार

आरोपियों ने चोरी के जेवरात बालाघाट के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे थे। पुलिस के पहुँचने से पहले ही व्यापारी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों से 2 लाख की कार, 21 हजार के मोबाइल, 5 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।