अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर राजेश मुखर्जी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई; सरायपाली क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना

 अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर राजेश मुखर्जी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई; सरायपाली क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर राजेश मुखर्जी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई; सरायपाली क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना

सरायपाली/अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश मुखर्जी ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-39 सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजेश मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व हमारे जीवन में अटूट पुण्य, समृद्धि और मांगलिक कार्यों की सिद्धि लेकर आता है। उन्होंने भगवान परशुराम जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें न्याय, वीरता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

किसानों की खुशहाली की कामना

किसान कांग्रेस के नेता के रूप में उन्होंने विशेष तौर पर अन्नदाताओं की सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा, “यह दिन नई शुरुआत और अक्षय फल की प्राप्ति का है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे सरायपाली क्षेत्र के प्रत्येक घर में खुशहाली आए, खेतों में हरियाली बढ़े और सभी क्षेत्रवासी उन्नति के नए शिखर छुएं।”

सरायपाली विधानसभा के चहेते नेता राजेश मुखर्जी की इस आत्मीय शुभकामना ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह का संचार किया है। सोशल मीडिया से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उनके समर्थकों ने भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया।