इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******////*********////**********
इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बालोद:महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग रेंज आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य के कड़े रुख और बालोद एसपी श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी शेख हमजा को महाराष्ट्र के बीड जिले से गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी के जरिए आरोपी शेख हमजा से बातचीत शुरू हुई थी। इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर पीड़िता के अश्लील वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी ने उन वीडियो और स्क्रीनशॉट्स को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग शुरू कर दी। डर के मारे पीड़िता ने शुरुआत में 990 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजे, लेकिन आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने 50,000 रुपये की और मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने पीड़िता के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर भेजकर उसे वायरल कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बालोद में अपराध क्रमांक 67(ए) आईटी एक्ट, व बीएनएस की धारा 308(2), 296 के तहत मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर और एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन जिला बीड (महाराष्ट्र) में ट्रैक किया गया। बालोद पुलिस की टीम ने तत्काल महाराष्ट्र रवाना होकर घेराबंदी की और आरोपी शेख हमजा को अमराई बालेपीर नगर, थाना शिवाजी नगर (बीड) से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आईफोन-13 भी जब्त कर लिया है।





