राजनांदगांव पुलिस का ‘क्लीन बोल्ड’: फार्महाउस में चल रहे हाईटेक IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड!

 राजनांदगांव पुलिस का ‘क्लीन बोल्ड’: फार्महाउस में चल रहे हाईटेक IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड!

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

राजनांदगांव पुलिस का ‘क्लीन बोल्ड’: फार्महाउस में चल रहे हाईटेक IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड!

राजनांदगांव। आईपीएल (IPL) के सीजन में सट्टेबाजी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। थाना बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहरा नाला (बजरंग नगर) स्थित एक फार्महाउस में दबिश देकर हाईटेक तरीके से संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 मुख्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

सांई ऐप और कोड भाषा का जाल

जांच में खुलासा हुआ कि सट्टेबाज ‘सांई ऐप’ का इस्तेमाल कर रहे थे। इस ऐप के माध्यम से मैच की हर गेंद और ओवर पर भाव (रेट) तय किए जाते थे। पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पकड़े गए आरोपी मोबाइल, लैपटॉप और टैब जैसे अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए देशभर के सटोरियों से जुड़े हुए थे। गिरोह पुलिस से बचने के लिए कोड भाषा का उपयोग कर करोड़ों का दांव लगवा रहा था।

फार्महाउस बना था हाईटेक कंट्रोल रूम

छापेमारी के दौरान पुलिस दंग रह गई। बजरंग नगर के एक फार्महाउस को बाकायदा कंट्रोल रूम की शक्ल दी गई थी। यहाँ अलग-अलग स्क्रीन पर मैच की लाइव मॉनिटरिंग और सट्टे के लेन-देन का हिसाब रखा जा रहा था। पुलिस ने मौके से:

2 लैपटॉप और 1 टैब

7 स्मार्टफोन

एक मोटरसाइकिल

करीब 5.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

इसके अलावा, सट्टा पट्टी के दस्तावेजों में करीब 9.20 लाख रुपये के अवैध लेन-देन का कच्चा चिट्ठा भी मिला है।

गिरफ्तारी और फरार आरोपी

पुलिस ने मौके से वीरू प्रजापति (24), रूपेश पांड्या (43), आयुष मेश्राम (24), मोहित देवांगन (23) और लक्की उर्फ नरेन्द्र देवांगन को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस काले खेल के मास्टरमाइंड और आईडी उपलब्ध कराने वाले मूलचंद देवांगन (मोहारा) और सादिक खान (नागपुर) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से सट्टा बाजार में हड़कंप मच गया है।