दुर्ग बस स्टैंड में 2.5 किलो गांजे के साथ पुणे का तस्कर गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

************************************

 

 

दुर्ग बस स्टैंड में 2.5 किलो गांजे के साथ पुणे का तस्कर गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

भिलाई/दुर्ग। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पद्मनाभपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरे रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग के लोवर में एक संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड के पास नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है। खबर मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

पुणे का रहने वाला है आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसंत श्याम राव ओमकारे बताया, जो थाना कोनदवा, जिला पुणे (महाराष्ट्र) का निवासी है।

जब्त सामग्री और कुल कीमत

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग के बैग से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ:

गांजा: 2 किलो 520 ग्राम

नगदी: 540 रुपए (बिक्री की रकम)

मोबाइल: जियो भारत कंपनी का कीपैड फोन

कुल अनुमानित कीमत: 1,26,540 रुपए

पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने वाला था।