घुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और 5 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
घुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और 5 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त
राजनांदगांव। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 5 किलो से अधिक गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपालपुर गिधवा रोड और हरडुवा से घुमका की ओर दो अलग-अलग व्यक्ति काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।नाकाबंदी कर दबोचे गए आरोपीपुलिस टीमों ने मुखबिर के बताए स्थानों पर तत्काल मोबाइल चेक पोस्ट लगाया। आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवारों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
लाखों का गांजा और वाहन जब्तपहला आरोपी: दीपक पटेल (50 वर्ष), निवासी भटगांव (थाना घुमका)। इसके पास मौजूद मोटरसाइकिल की डिक्की से थैले के अंदर 2 पैकेटों में करीब 2 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद हुआ।दूसरा आरोपी: देव कुमार साहू (24 वर्ष), निवासी पटेवा (हाल सिवनीखुर्द, पुलिस चौकी मोहारा)। इसके पास मौजूद पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर 2 पैकेटों में करीब 2 किलो 946 ग्राम गांजा मिला।जब्त किए गए कुल गांजे की अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलों को भी धारा के तहत जब्त कर लिया है।
भेजे गए जेल
थाना घुमका में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2026 एवं 60/2026 के अंतर्गत धारा 20(b)(ii)(b) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।





