कोरबा: फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
कोरबा: फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के नवा बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 37 वर्षीय बसंत पटेल के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। घटनास्थल पर घसीटे जाने के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहाँ फेंका गया है।

शुक्रवार से लापता था मृतकमूल रूप से जांजगीर-चांपा (पामगढ़) के सोनसरी गांव का निवासी बसंत पटेल पिछले तीन साल से कोरबा के बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे काम पर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचित किया।परिजनों में मातम, दो दिन पहले ही भाई की शादी से लौटा थामृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि बसंत दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होकर गांव से कोरबा लौटा था। फिलहाल उसकी पत्नी और बच्चे गांव में ही हैं।जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीमसूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुँची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर हत्या कर शव को घसीटने के साक्ष्य मिले हैं।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फैक्ट्री के कर्मचारियों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।





