कवर्धा: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

 कवर्धा: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

कवर्धा: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

 

कवर्धा। शहर के बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध ‘न्यू कल्पना रेस्टोरेंट’ में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है, जिससे संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।आधी रात को भड़की आगजानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। आसपास के लोगों ने जब रेस्टोरेंट से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, तो हड़कंप मच गया।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत रेस्टोरेंट मालिक को इसकी सूचना दी। संचालक ने मौके पर पहुँचकर जैसे ही शटर खोला, आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।दमकल के पहुँचने से पहले सब कुछ स्वाहाआग इतनी तेजी से फैली कि जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँचती, रेस्टोरेंट में रखा कीमती सामान पूरी तरह जल चुका था।

स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बाद में दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।भारी आर्थिक नुकसानअग्निकांड के कारण रेस्टोरेंट में रखे फ्रिज, फर्नीचर, काउंटर, बेकरी उत्पाद, कोल्ड्रिंक्स और अन्य खाद्य सामग्री को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।