भिलाई: स्मृति नगर में बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

 भिलाई: स्मृति नगर में बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

भिलाई: स्मृति नगर में बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

 

 

भिलाई। दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।क्या है पूरा मामला?मूल रूप से बेमेतरा निवासी छात्र सौम्य दुबे दुर्ग में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

6 मई की रात उसने अपनी पैशन प्रो बाइक स्मृति नगर स्थित घर के बाहर खड़ी की थी, जो अगली सुबह वहां से गायब मिली। सौम्य की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।सीसीटीवी और मुखबिरों से मिला सुरागवाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ में उन्होंने न केवल स्मृति नगर, बल्कि चरोदा, करंजा और गदा चौक इलाकों से भी वाहन चोरी करने की बात कबूल की।चार बाइक बरामद, किशोर न्यायालय में पेशआरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार वाहन जब्त किए हैं, जिनका विवरण निम्नानुसार है:पैशन प्रो: (CG 07 AF 1241)स्प्लेंडर: (CG 07 BZ 8554)पल्सर: (CG 25 H 0978)पल्सर: (CG 07 AB 6553)पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड, दुर्ग के समक्ष पेश किया है।