रायपुर: DRI की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से दिल्ली जा रहे जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद; तीन बोरे जब्त

 रायपुर: DRI की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से दिल्ली जा रहे जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद; तीन बोरे जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

रायपुर: DRI की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से दिल्ली जा रहे जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद; तीन बोरे जब्त

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने जाली नोटों के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। DRI की टीम ने रिंग रोड स्थित एक निजी ट्रैवल्स के दफ्तर पर छापेमारी कर संदिग्ध नकदी से भरे तीन बोरे बरामद किए हैं। इन बोरों में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों का भारी जखीरा मिला है।कोलकाता से दिल्ली का था कनेक्शनजांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि जाली नोटों की यह खेप पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बस के जरिए दिल्ली भेजी जा रही थी।

पार्सल के दस्तावेजों के अनुसार, इन बोरों को कोलकाता निवासी उदय सिंह बिस्वाल ने बुक किया था, जिसे दिल्ली में कमल किशोर गुप्ता नामक व्यक्ति तक पहुँचाया जाना था। DRI को पहले ही सूचना मिल गई थी कि ट्रैवल कंपनियों का इस्तेमाल कर जाली मुद्रा को एक राज्य से दूसरे राज्य में खपाया जा रहा है।संगठित नेटवर्क का शकअधिकारियों के अनुसार, जिस तरह से छोटे मूल्य के नोटों (10, 20, 50 रुपये) को बोरों में भरकर भेजा जा रहा था, उससे एक बड़े संगठित गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा है।

आमतौर पर छोटे नोटों पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, जिसका फायदा यह नेटवर्क उठा रहा था।जांच जारीजब्त किए गए नोटों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वे पूरी तरह जाली हैं या किसी अन्य वित्तीय हेराफेरी का हिस्सा हैं। DRI अब इस मामले में फरार आरोपियों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद राजधानी के ट्रैवल ऑपरेटरों और पार्सल सर्विस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।