दुर्ग: गनियारी के सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों का तांडव, हमले में बुजुर्ग मजदूर की मौत

 दुर्ग: गनियारी के सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों का तांडव, हमले में बुजुर्ग मजदूर की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

दुर्ग: गनियारी के सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों का तांडव, हमले में बुजुर्ग मजदूर की मौत

दुर्ग। जिले के गनियारी स्थित एक सब्जी फार्म हाउस में मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और फार्म में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।हवा के झोंके से गिरा छत्ता, मचा हड़कंपफार्म हाउस के मैनेजर भाविक टांक के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण पेड़ की डाल पर लगा मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया।

छत्ता गिरते ही मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला बोल दिया।धीमी चाल बनी कालहमले के दौरान मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ड्राइवर और अन्य मजदूर तो तेजी से भाग निकले, लेकिन 60 वर्षीय रमेश भोई शारीरिक कमजोरी और खराब स्वास्थ्य के कारण फुर्ती से नहीं भाग सके। क्रोधित मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया और शरीर पर सैकड़ों डंक मारे।बचाने की कोशिशें रहीं नाकाममैनेजर ने बताया कि रमेश को बचाने के लिए उन पर पानी डाला गया और कंबल से ढंककर सुरक्षित बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया गया। उन्हें तत्काल रसमढ़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।12 वर्षों से फार्म हाउस में कर रहे थे काममृतक रमेश भोई (60 वर्ष) मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर जिले के निवासी थे। वे पिछले 12 वर्षों से अपनी पत्नी अष्टमी भोई (65 वर्ष) के साथ गनियारी में रितेश टांक के फार्म हाउस में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इस बुजुर्ग दंपती की कोई संतान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।