डोंगरगढ़ पदयात्रियों और वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विशेष सुरक्षा और डायवर्शन प्लान
छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान
******************************†****
डोंगरगढ़ पदयात्रियों और वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विशेष सुरक्षा और डायवर्शन प्लान
दुर्ग।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले लाखों पैदल श्रद्धालुओं (पदयात्रियों) की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर अंजोरा बाईपास तक एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाया गया है, जहां 11 से 19 अक्टूबर तक 3 पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे तैनात रहेंगे।

प्रमुख व्यवस्थाएं और सुरक्षा निर्देश एक नजर में
सुरक्षित कॉरिडोर और सहायता केंद्र: कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा बाईपास तक विशेष रूट तय किया गया है। रास्ते में श्रद्धालुओं की मदद के लिए अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं।

लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट: यात्रा मार्ग पर लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सड़क के बाईं ओर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी जाएगी।
यातायात डायवर्शन (भिलाई और दुर्ग): भिलाई के सेक्टर क्षेत्र (पावर हाउस, मुर्गा चौक, सेंट्रल एवेन्यू) और दुर्ग के गंजपारा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक डायवर्शन लागू किया गया है।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध: रात के समय दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों (पुलगांव चौक, पोटिया चौक, महाराजा चौक, जेल तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, धमधा रोड और नयापारा) पर मध्यम और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह ‘नो-एंट्री’ रहेगी।
डस रूट से गुजरेंगे पदयात्री: कुम्हारी टोल प्लाजा से शुरू होकर सिरसा गेट, पावर हाउस अंडरब्रिज, सेक्टर-9 चौक, ठगड़ा बांध, गंजपारा, पुलगांव चौक और शिवनाथ नदी ब्रिज होते हुए पदयात्री राजनांदगांव के रास्ते डोंगरगढ़ पहुंचेंगे।
यात्रियों और चालकों के लिए जरूरी निर्देश
चमकदार कपड़े और रिफ्लेक्टिव स्टीकर: पदयात्री रात में वाहन चालकों को आसानी से दिखने के लिए चमकीले कपड़े पहनें और बैग पर रेडियम स्टीकर जरूर लगाएं।
बाईं ओर चलें: हमेशा सड़क के बिल्कुल किनारे बाईं ओर चलें। मुख्य सड़क पर आने या सड़क किनारे सोने/आराम करने से बचें।
रात की पदयात्रा से परहेज: बहुत देर रात पदयात्रा शुरू करने से बचें और केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें।
सुरक्षित ड्राइविंग: वाहन चालक पर्याप्त नींद लें, नशे में ड्राइविंग न करें, वाहनों की लाइट लो-बीम पर रखें और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने से बचें।





