नीट परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के लिए राहत, SECR चलाएगा स्पेशल ट्रेनें और जोड़ेगा 40 अतिरिक्त कोच

 नीट परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के लिए राहत, SECR चलाएगा स्पेशल ट्रेनें और जोड़ेगा 40 अतिरिक्त कोच

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

 

नीट परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के लिए राहत, SECR चलाएगा स्पेशल ट्रेनें और जोड़ेगा 40 अतिरिक्त कोच

रायपुर:राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष मेमू/पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच लगाने का फैसला किया है।

आज और कल विशेष व्यवस्था

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 20 और 21 जून 2026 को कोरबा-दुर्ग-कोरबा के बीच विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का सीधा फायदा कोरबा, चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा, बिलासपुर, बिल्हा, भाटापारा, तिल्दा नेवरा, रायपुर, भिलाई और दुर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। यह ट्रेनें सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी।

स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी

20 जून को: गाड़ी संख्या 06801 कोरबा-दुर्ग स्पेशल सुबह 10:00 बजे कोरबा से छूटकर शाम 4:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06802 दुर्ग-कोरबा स्पेशल शाम 7:05 बजे दुर्ग से रवाना होकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी।21 जून को: गाड़ी संख्या 06803 कोरबा-दुर्ग स्पेशल सुबह 4:00 बजे कोरबा से चलकर सुबह 10:50 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 06804 दुर्ग-कोरबा स्पेशल शाम 7:05 बजे दुर्ग से चलकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी।

हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से रायपुर से आगे दुर्ग तक चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रायपुर से सुबह 10:45 बजे छूटकर 11:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 18251 दुर्ग से शाम 4:30 बजे कोरबा के लिए रवाना होगी।

10 ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे 10 प्रमुख ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ रहा है। इसमें रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में अलग-अलग तारीखों पर 7-7 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी 2-2 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे।रेलवे ने सभी परीक्षार्थियों से इन सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।