छत्तीसगढ़ी किसान नेता राजेश मुखर्जी  ने राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन के लिए रायपुर काली मंदिर में की विशेष पूजा; डीके हॉस्पिटल में कराया विशाल भंडारा

 छत्तीसगढ़ी किसान नेता राजेश मुखर्जी  ने राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन के लिए रायपुर काली मंदिर में की विशेष पूजा; डीके हॉस्पिटल में कराया विशाल भंडारा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************/

 

 

छत्तीसगढ़ी किसान नेता राजेश मुखर्जी  ने राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन के लिए रायपुर काली मंदिर में की विशेष पूजा; डीके हॉस्पिटल में कराया विशाल भंडारा

 

रायपुर/:छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरायपाली विधानसभा (क्षेत्र क्रमांक 39) के लोकप्रिय नेता राजेश मुखर्जी (गुड्डु भैया) ने आज राजधानी रायपुर में सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने जननायक राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और निरंतर जनसेवा के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना सभा और भंडारे का आयोजन किया।

माँ काली के चरणों में अरदास

राजेश मुखर्जी (गुड्डु भैया) आज विशेष रूप से रायपुर स्थित आकाशवाणी के समीप सुप्रसिद्ध माँ काली माता मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होंने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश के जनप्रिय नेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश सेवा के मार्ग में उनकी सफलता के लिए माता के चरणों में प्रार्थना की।

डीके हॉस्पिटल में विशाल भंडारा,

मरीजों और परिजनों को मिला प्रसादपूजा-अर्चना के ठीक बाद गुड्डु भैया ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए रायपुर के डीके हॉस्पिटल (DK Hospital) परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों, उनके परिजनों और वहाँ मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद और भोजन वितरित किया। अस्पताल परिसर में आए लोग इस सेवा कार्य को देखकर बेहद अभिभूत नजर आए।”

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

“इस अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुखर्जी (गुड्डु भैया) ने कहा, “मानव सेवा ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना, सहयोग करना और समर्पण भाव से काम करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। समाज और जनता के प्रति सेवा का यह संकल्प और कार्य आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। माँ काली की कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहे।”इस धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्य की सरायपाली विधानसभा सहित पूरे रायपुर और किसान कांग्रेस संगठन में जमकर सराहना हो रही है। लोग गुड्डु भैया के इस सेवाभावी कदम की चौतरफा प्रशंसा कर रहे हैं।