रेल यात्रियों की समस्याओं का होगा अब तुरंत समाधान, ‘रेल मदद’ पोर्टल और 139 हेल्पलाइन बनी यात्रियों का सुरक्षा कवच

 रेल यात्रियों की समस्याओं का होगा अब तुरंत समाधान, ‘रेल मदद’ पोर्टल और 139 हेल्पलाइन बनी यात्रियों का सुरक्षा कवच

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

रेल यात्रियों की समस्याओं का होगा अब तुरंत समाधान, ‘रेल मदद’ पोर्टल और 139 हेल्पलाइन बनी यात्रियों का सुरक्षा कवच

नई दिल्ली/भारतीय रेलवे:रेल यात्रा के दौरान अब यात्रियों को किसी भी असुविधा या समस्या के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी तकनीक और सेवाओं को और अधिक चाक-चौबंद कर दिया है। अब किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए मदद बस एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी समाधान

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्री ‘रेल मदद’ (RailMadad) पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘क्विक रिस्पॉन्स’ है, जहाँ यात्रियों की समस्याओं पर रियल-टाइम में संज्ञान लिया जाता है। चाहे मामला कोच की सफाई का हो, बिजली की समस्या हो या सुरक्षा से जुड़ी कोई बात, ‘रेल मदद’ के जरिए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

139 हेल्पलाइन: आपकी सेवा में सदैव तत्पर

डिजिटल माध्यमों के अलावा, रेलवे का एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 भी 24×7 सक्रिय है। यात्री फोन कॉल या एसएमएस के माध्यम से अपनी शिकायत, पूछताछ या आपातकालीन सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह नंबर कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश के किसी भी कोने का यात्री आसानी से संवाद कर सकता है।

त्वरित कार्रवाई से बढ़ा यात्रियों का भरोसा

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई व्यवस्था के तहत शिकायतों के निपटारे की निगरानी उच्च स्तर पर की जाती है, ताकि यात्रियों को कम से कम समय में सहायता मिल सके। यात्रियों से निवेद है, अवैध वेंडर, ट्रेन में पैसा मांगने आए किन्नर जैसे अन्य की शिकायत कर सकते है,

रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए इन आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें।