बालोद जिला पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: ढाबों पर दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब, नशेड़ी चालकों समेत 49 पर गिरी गाज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***********************************

 

 

बालोद जिला पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: ढाबों पर दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब, नशेड़ी चालकों समेत 49 पर गिरी गाज

बालोद। जिले में अवैध कारोबारियों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर संयुक्त कार्रवाई की है। विशेष टीम और पुरूर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर स्थित ढाबों में एक साथ दबिश देकर बिक्री के लिए रखी अवैध देशी शराब जब्त की है। इस दौरान आबकारी और मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 49 मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

ढाबों से अवैध शराब बरामद, दो संचालक गिरफ्तार

पुलिस टीम ने एनएच-30 पर अचानक छापेमारी करते हुए ग्राम पुरूर के ‘साहू ढाबा’ और ग्राम बिटोडा के ‘हाईवे ढाबा’ की जांच की। दोनों स्थानों से अवैध रूप से बेची जा रही देशी शराब बरामद हुई:

साहू ढाबा (ग्राम पुरूर): मौके से शराब जब्त कर कुम्हारखान निवासी आरोपी जगत राम साहू (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

हाईवे ढाबा (ग्राम बिटोडा): दबिश के दौरान शराब बरामद कर आरोपी शुभम सालुंके (25 वर्ष) को दबोचा गया।

दोनों ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कसता शिकंजा

ढाबों पर कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 49 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने जानलेवा साबित होने वाली ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त रुख अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चला रहे 5 चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत मामला कायम किया है।