किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की महाप्रभु से प्रार्थना।

 किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की महाप्रभु से प्रार्थना।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की महाप्रभु से प्रार्थना।

रायपुर/छत्तीसगढ़:महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश मुकर्जी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन महापर्व पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र जी से छत्तीसगढ़ के किसानों और आम जनता की खुशहाली की कामना की।

प्रदेशवासियों को अपना बधाई संदेश देते हुए किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी ने कहा:”

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। प्रभु का आशीर्वाद सदैव आप और आपके पूरे परिवार पर बना रहे।”॥ जय जगन्नाथ ॥

श्री मुकर्जी ने आगे कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ जी की यह रथयात्रा देश और प्रदेश में आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जगन्नाथ जी की कृपा से इस वर्ष प्रदेश में खेती-किसानी बेहतर होगी और अन्नदाता समृद्ध होंगे। रथयात्रा को लेकर पूरे प्रदेश सहित किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।