बालोद: शराब भट्टी के पास पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
बालोद: शराब भट्टी के पास पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मंगचुवा शराब भट्टी से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के नीचे एक 34 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मुंह से झाग निकलता देख इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और भट्टी के सुरक्षाकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
गार्ड ने सबसे पहले देखा शव
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब भट्टी के गार्ड ने सबसे पहले पेड़ के नीचे युवक को बेसुध हालत में देखा था। पास जाकर देखने पर उसके मुंह से झाग निकल रहा था। गार्ड की सूचना पर मंगचुवा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मृतक की शिनाख्त ग्राम भीमपुरी निवासी बिसेलाल भुआर्य (34 वर्ष) के रूप में की है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मंगचुवा पुलिस का कहना है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब के सेवन, जहर या किसी अन्य परिस्थिति की वजह से हुई है, इसका सटीक खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।





