कोरबा: LIC दफ्तर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 कोरबा: LIC दफ्तर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

कोरबा: LIC दफ्तर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

कोरबा। जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ नाइट शिफ्ट में तैनात 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी विनोद सोनवानी का शव कार्यालय के भीतर मृत अवस्था में पाया गया। मृतक आराम मशीन क्षेत्र का निवासी था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पिता के पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, विनोद सोनवानी रविवार को घर से अपनी ड्यूटी के लिए निकला था। रात के वक्त परिजनों ने उसे कई बार फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसके पिता राजेंद्र सोनवानी सीधे LIC कार्यालय पहुंचे। काफी प्रयास के बाद जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्होंने LIC के अधिकारियों को सूचित किया। दफ्तर का दरवाजा खोलने पर विनोद का शव बरामद हुआ।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही पुलिस

घटना की खबर मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सामान और हेडफोन मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृत्यु से पहले उसने किसी से बातचीत की हो सकती है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और मृत्यु के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मृतक के पिता और कार्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।