धमतरी में तेंदुए का आतंक: पोल्ट्री फार्म की जाली तोड़कर अंदर घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुआ 10 मुर्गियों के शिकार का खौफनाक मंजर

 धमतरी में तेंदुए का आतंक: पोल्ट्री फार्म की जाली तोड़कर अंदर घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुआ 10 मुर्गियों के शिकार का खौफनाक मंजर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

धमतरी में तेंदुए का आतंक: पोल्ट्री फार्म की जाली तोड़कर अंदर घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुआ 10 मुर्गियों के शिकार का खौफनाक मंजर

धमतरी:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से तेंदुए के आतंक की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है . यहाँ केरेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहलाई में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक तेंदुआ घुस गया . तेंदुए ने फार्म के भीतर जमकर कोहराम मचाया और करीब 10 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया  शिकार की यह पूरी खौफनाक वारदात फार्म में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है ।

जाली तोड़कर घुसा शिकारी, मुर्गियों में मची खलबली

जानकारी के मुताबिक, रात के अंधेरे में तेंदुआ पोल्ट्री फार्म की लोहे की जाली को बेरहमी से तोड़कर अंदर दाखिल हुआ . तेंदुए के अचानक अंदर घुसते ही फार्म में मौजूद मुर्गियां जान बचाने के लिए फड़फड़ाने लगीं और इधर-उधर भागने लगीं . इसके बाद तेंदुए ने कुछ ही मिनटों के भीतर एक-एक कर लगभग 10 मुर्गियों को मार डाला  सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ बेहद बेखौफ होकर एक मुर्गी को अपने मुंह में दबाए हुए पूरे फार्म के अंदर घूम रहा है ।

तीसरी बार हुआ हमला, ग्रामीणों में भारी दहशत

पोल्ट्री फार्म के संचालक ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है . इस फार्म में तेंदुआ घुसने की यह तीसरी वारदात है, जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है . बार-बार हो रहे इन हमलों से अब मोहलाई और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल है . लोग शाम ढलते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं.

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है . वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है . अधिकारियों ने विशेष हिदायत दी है कि शाम होने के बाद छोटे बच्चों को किसी भी हाल में घर से बाहर न निकलने दें साथ ही, रात के समय अकेले सूने रास्तों पर जाने से बचने को कहा गया है.