20 मई को दवा दुकानों का देशव्यापी बंद: दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 20 मई को दवा दुकानों का देशव्यापी बंद: दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

20 मई को दवा दुकानों का देशव्यापी बंद: दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

दुर्ग। ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं की अवैध बिक्री के विरोध में आगामी 20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। ‘ऑल इंडिया केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन’ के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल का दुर्ग जिले में भी व्यापक असर देखने को मिलेगा।

इसी सिलसिले में दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने आज जिला कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रशासन को सूचित किया है कि 20 मई को जिले की सभी निजी दवा दुकानें अपनी सेवाएं बंद रखेंगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष वकार हसन कामदार ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते कारोबार से न केवल छोटे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे नकली दवाओं के प्रसार का खतरा भी बना रहता है।

इस अवसर पर अध्यक्ष वकार हसन कामदार के साथ उपाध्यक्ष विनय पंचोली, सचिव दीपक बंसल, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जैन, और कार्यकारिणी सदस्य चिरंजीव राठी, प्रमोद वाघ व विपुल कोठारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संघ ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए केवल अस्पतालों से संबद्ध फार्मेसियों को ही छूट दी जा सकती है, जबकि आम रिटेल दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।