कबीरधाम: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत; 4 साल का मासूम गंभीर घायल

 कबीरधाम: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत; 4 साल का मासूम गंभीर घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

कबीरधाम: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत; 4 साल का मासूम गंभीर घायल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुण्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया।

मिट्टी में फिसलने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा आढिले अपनी पत्नी कीर्ति आढिले और 4 साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर सारंगढ़ से अपने ससुराल कोलेगांव जा रहे थे। कुण्डा थाना क्षेत्र के पास सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई। इस दौरान पति-पत्नी ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जबकि बच्चा छिटककर दूर जा गिरा।

हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों का गुस्सा: ठेकेदार पर लापरवाही के आरोपहादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुण्डा थाने के पास सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने ‘शोल्डर कटिंग’ में मुरम के बजाय मिट्टी का उपयोग किया है। बारिश के कारण यह मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन वाहन चालक फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।प्रशासनिक समझाइश जारीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण ठेकेदार को बुलाने और उस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

फिलहाल, घायल बच्चे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में जारी है और पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।