महासमुंद-तुमगांव मार्ग पर धूल का गुबार: कछुआ गति से निर्माण और उड़ती गर्द ने छीना शहर का चैन, पार्षद विजय साव ने जताई कड़ी नाराजगी

 महासमुंद-तुमगांव मार्ग पर धूल का गुबार: कछुआ गति से निर्माण और उड़ती गर्द ने छीना शहर का चैन, पार्षद विजय साव ने जताई कड़ी नाराजगी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

महासमुंद-तुमगांव मार्ग पर धूल का गुबार: कछुआ गति से निर्माण और उड़ती गर्द ने छीना शहर का चैन, पार्षद विजय साव ने जताई कड़ी नाराजगी

महासमुंद। जिला मुख्यालय को तुमगांव से जोड़ने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी महत्वपूर्ण सड़क का सुस्त निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 19.86 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे इस चौड़ीकरण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही साफ उजागर हो रही है। बेमचा से महासमुंद के बीच सड़क पर बिछी मुरम से उठने वाले धूल के गुबार ने राहगीरों का दम घोंट दिया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर महासमुंद पार्षद विजय साव ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की कछुआ गति और पानी का छिड़काव न किए जाने से एकता चौक से बेमचा तक के निवासी और राहगीर बुरी तरह प्रभावित हैं।

धूल के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

पार्षद विजय साव ने बताया कि निर्माण स्थल पर नियमित पानी नहीं डाले जाने के कारण भारी वाहनों के गुजरते ही धूल की घनी परत छा जाती है। स्थिति इतनी विकट है कि सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। धूल की वजह से सड़क किनारे रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और व्यापार भी चौपट हो रहा है।

पर्यावरण की बलि और बढ़ती लागत

गौरतलब है कि 19.86 करोड़ की इस परियोजना के तहत महासमुंद ओवरब्रिज से शुरुआती 900 मीटर हिस्से को 6.55 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जा रहा है, जबकि शेष सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी। विकास के नाम पर पहले ही 201 पुराने पेड़ों की बलि दी जा चुकी है, लेकिन वर्तमान अव्यवस्था ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

जल्द सुधार न होने पर दी चेतावनी

पार्षद विजय साव ने विभाग और ठेकेदार को आड़े हाथों लेते हुए मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और जब तक डामरीकरण नहीं होता, तब तक दिन में कम से कम तीन से चार बार पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जनता को इस धूल भरी मुसीबत से जल्द राहत नहीं मिली सके,