भिलाई: रेलवे स्टेशन के पास जुए के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार; ₹4.5 लाख का सामान जब्त

 भिलाई: रेलवे स्टेशन के पास जुए के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार; ₹4.5 लाख का सामान जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

भिलाई: रेलवे स्टेशन के पास जुए के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार; ₹4.5 लाख का सामान जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपेला थाना क्षेत्र में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ का पर्दाफाश किया है। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास दी गई दबिश में पुलिस ने 15 लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से नकद राशि समेत लाखों का माल बरामद किया गया है।

नकदी और वाहन बरामद

पुलिस की इस रेड में जुआरियों के पास से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने मौके से 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए कुल मशरूके की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पहुंच वालों का था संरक्षण

सूत्रों के अनुसार, यह जुआ फड़ लंबे समय से इस इलाके में संचालित हो रहा था। चर्चा है कि इसे कुछ रसूखदार लोगों का संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण बेखौफ होकर दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर इस गिरोह को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य संचालक का पार्टनर भी शामिल बताया जा रहा है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में भिलाई, दुर्ग, रायपुर और अभनपुर तक के लोग शामिल हैं:

विक्की साहनी (सुपेला), विनय (सेक्टर 7), हिमांचल दास (आदर्श नगर), शैलेन्द्र यादव (गया नगर), हेमलाल ढीमर (रूआबांधा), सतीश गुर्दे (कोसा नगर), विज्जू जैन (अहिवारा), किशन साहू (रायपुर), सोनू कुमार साव (राम नगर), जशवंत साहू (अभनपुर), लक्की साहू (राखी), जुलेश लाल (दुर्ग), हीरा सिंह (सुपेला), मोहम्मद अरशद अंसारी (छावनी) और दिनेश साव (सुपेला)।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने सभी 15 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। सुपेला पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा खिलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस जिले के अन्य संभावित इलाकों में भी जुआ फड़ों की तलाश में जुट गई है।