रायपुर: अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर और नाबालिग गिरफ्तार, खमतराई पुलिस ने रावाभांठा में दी दबिश
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
रायपुर: अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर और नाबालिग गिरफ्तार, खमतराई पुलिस ने रावाभांठा में दी दबिश
रायपुर: राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी (उत्तर क्षेत्र) के मार्गदर्शन में खमतराई थाना पुलिस ने रावाभांठा, डेरापारा के पास घेराबंदी कर एक महिला तस्कर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
3 किलो से अधिक गांजा बरामद
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डेरापारा के पास संदिग्ध लोग मादक पदार्थ की तस्करी की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहाँ आरोपियों के पास से कुल 3 किलो 319 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
महाराष्ट्र की रहने वाली है महिला तस्कर
पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी नरगिस खान, जो मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी है, एक अंतर्राज्यीय तस्कर बताई जा रही है। उसके साथ पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
खमतराई पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और रायपुर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।





