सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, दुर्ग के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

 सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, दुर्ग के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, दुर्ग के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

दुर्ग: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देने और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुकरने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ,

📱 इंस्टाग्राम पर हुई थी जान-पहचान

शुरुआत: साल 2025 में पीड़िता (निवासी भानुप्रतापपुर) और आरोपी सौरभ राजपूत की इंस्टाग्राम पर पहचान हुई ,

दोस्ती: फोन पर लगातार बातचीत के बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई ,

झांसा: युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए दुर्ग बुलाया ,

🏠 भाई और नानी के घर ले जाकर बनाया संबंध

पीड़िता 5 मार्च 2026 को आरोपी से मिलने दुर्ग पहुंची ,

आरोपी उसे सिकोला भाटा स्थित अपने बड़े भाई के घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए ,

इसके बाद 28 मार्च को आरोपी उसे उज्जैन घुमाने ले गया और वहां भी संबंध बनाए ,

अंतिम बार 11 अप्रैल 2026 को आरोपी ने युवती को ग्राम संबलपुर में अपनी नानी के घर रखकर दुष्कर्म किया ,

🏃 शादी के दबाव पर हुआ फरार

युवती के परिजनों ने जब शादी की बात कही, तो आरोपी ने पहले दो साल का समय मांगा ,

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया ,

अब आरोपी फोन पर शादी करने से साफ इंकार कर रहा है ,

प्रताड़ित होकर पीड़िता ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है ,

💡 मुख्य बिंदु: पुलिस ने आरोपी सौरभ राजपूत (निवासी सिकोला भाटा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है,