रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग की ईमानदारी: यात्री का गहनों और नकदी से भरा बैग सुरक्षित लौटाया 

 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग की ईमानदारी: यात्री का गहनों और नकदी से भरा बैग सुरक्षित लौटाया 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

 

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग की ईमानदारी: यात्री का गहनों और नकदी से भरा बैग सुरक्षित लौटाया

दुर्ग: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग के सतर्क अधिकारियों और जवानों ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ड्यूटी के दौरान आरपीएफ टीम को एक लावारिस बैग मिला, जिसे उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक सनातन थानापति एवं बल सदस्यों को गश्त के दौरान एक बैग मिला जो एक यात्री से अनजाने में छूट गया था। जब बैग की जाँच की गई, तो उसमें कीमती आभूषण और नकदी बरामद हुई।

बैग में मौजूद था कीमती सामान:

बरामद बैग के अंदर 02 नग सोने की अंगूठी, 01 सोने की चेन, 02 नग बाली, 01 नग कील (नोज पिन), और 04 नग चांदी की पायल मौजूद थी। इसके साथ ही बैग में 14,000/- रुपये नकद भी रखे थे। बरामद किए गए कुल सामान की अनुमानित कीमत लगभग 3,00,000/- रुपये (तीन लाख) बताई जा रही है।

आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैग के मालिक का पता लगाया और उचित पहचान प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरा सामान सही-सलामत उन्हें सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने उप निरीक्षक सनातन थानापति और पूरी आरपीएफ टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।