महासमुंद: भाजपा स्थापना दिवस पर उमड़ा उत्साह, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और स्वच्छता अभियान के साथ मनाया गया उत्सव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
महासमुंद: भाजपा स्थापना दिवस पर उमड़ा उत्साह, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और स्वच्छता अभियान के साथ मनाया गया उत्सव
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर महासमुंद जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस विशेष दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा और समर्पण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महासमुंद शहर के कचेहरी चौक से हुई, जहाँ राज्य निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी सहित पार्टी के अन्य संस्थापक सदस्यों की प्रतिमाओं की विधिवत साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। झंडा फहराने के पश्चात आयोजित संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ और सम्माननीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने मार्गदर्शन में वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, इसके गौरवशाली इतिहास और जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।





