मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले पर गिरा पत्थर, मंत्री ने बच्चों का भविष्य देख पुलिस से कहा- ‘इन्हें छोड़ दीजिए’।

 मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले पर गिरा पत्थर, मंत्री ने बच्चों का भविष्य देख पुलिस से कहा- ‘इन्हें छोड़ दीजिए’।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले पर गिरा पत्थर, मंत्री ने बच्चों का भविष्य देख पुलिस से कहा- ‘इन्हें छोड़ दीजिए’।

 

 

कोरबा: सोमवार रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित साहू समाज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। पत्थर का एक छोटा टुकड़ा गाड़ी से टकराते ही सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और तत्काल इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में खुला खेल का सच

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आसपास के इलाके की जांच शुरू की। संदेह के आधार पर मौके पर मौजूद चार नाबालिगों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया। शुरुआती जांच और बच्चों से कड़ाई से पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई सुनियोजित हमला या साजिश नहीं थी। बच्चे भवन के पास खेल रहे थे और इसी दौरान खेल-खेल में उनके द्वारा उछाला गया पत्थर अनजाने में काफिले की गाड़ी पर जा गिरा।

मंत्री ने दिखाया बड़ा दिल

जब इस घटना की जानकारी मंत्री लखन लाल देवांगन को मिली, तो उन्होंने खुद चौकी प्रभारी को फोन कर मानवीय रुख अपनाया। मंत्री ने कहा कि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है और घटना अनजाने में खेल-खेल में हुई है, इसलिए बच्चों पर कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए और उन्हें छोड़ दिया जाए।

सुरक्षा में चूक से इनकार

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक पूर्णतः आकस्मिक घटना थी। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा में चूक के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।