विजय साव बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष: बोले- ‘पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता’
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
विजय साव बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष: बोले- ‘पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता’
महासमुंद: विजय साव बने जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मजबूती और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महासमुंद के जमीनी नेता एवं पार्षद विजय साव को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इस घोषणा के बाद से ही पूरे शहर सहित उनके वार्ड में भारी उत्साह देखा जा रहा है।



नियुक्ति की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने विजय साव के निवास पहुँचकर उनका आतिशबाजी और फूलों मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया विजय साव ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री धनेंद्र साहू प्रदेश महामंत्री (संगठन ) श्री मलकीत सिंह गैदु,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव,पूर्व विधायक महासमुंद श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी
छात्र जीवन NSUI से शुरू हुआ राजनीतिक सफर की शुरूआत संघर्ष और समर्पण भरा रहा वर्ष 2002 में NSUI के शहर उपाध्यक्ष,2005 में युवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले विजय साव युवा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पद वर्ष 2009 में लोकसभा प्रभारी,युवा कांग्रेस,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस जैसे पदों पर अपनी सेवाएं दीं वे वर्ष 2014 से लगातार एक ही वार्ड न.28 से पार्षद के रूप जनसेवा करते आ रहे हैं इससे पूर्व वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महामंत्री जैसे अहम दायित्वों को भी बखूबी संभाल चुके हैं साहू सामाज में पूर्व में युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री के पद पर रहकर साहू समाज के साथ साथ अन्य समाज सेवा में आगे रहते हुए अनेक कार्य किए है विजय साव पिछड़ा वर्ग छत्तीसगढ़ीया तेली समाज से ताल्लुक रखते हैं और महासमुंद शहर सहित आस पास के गांव में अच्छी मजबूत पकड़ मानी जाती है उनकी पत्नी श्रीमती अनिता साव भी पूर्व पार्षद एवं पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर सक्रिय रही हैं कृषि क्षेत्र से जुड़े विजय साव को उनके निवास मौहारी भाठा वार्ड नं.28 एवं पार्षद जन सेवा कार्यालय में बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा है समर्थकों का कहना है कि विजय साव को उपाध्यक्ष बनाए जाने से जिले में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी





