दुर्ग: कलयुगी बुजुर्ग की हैवानियत; खेलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम के सिर पर टांगी से किया हमला, हालत गंभीर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
दुर्ग: कलयुगी बुजुर्ग की हैवानियत; खेलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम के सिर पर टांगी से किया हमला, हालत गंभीर
भिलाई/उतई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातरई से मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग ने महज खेलने की मामूली बात पर आवेश में आकर पड़ोस के ढाई साल के मासूम बच्चे पर धारदार टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेलने की बात पर उपजा विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोदावरी देवांगन का ढाई साल का बेटा पड़ोस में रहने वाले परदेशी राम देवांगन के घर खेलने गया था। खेल रहे बच्चे को देख बुजुर्ग परदेशी राम भड़क गया और उसे वहां से जाने को कहा। मासूम के न मानने पर बुजुर्ग इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने घर में रखी टांगी उठाकर बच्चे के सिर पर दे मारी।
आरोपी गिरफ्तार, विवेचना जारी
सिर पर गंभीर वार होने के कारण बच्चा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल घायल बच्चे को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी परदेशी राम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।












