Ipl क्रिकेट के बूम बूम के पीछे काला खेल, हर गेंद पर लग रहा था लाखों का दांव, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

 Ipl क्रिकेट के बूम बूम के पीछे काला खेल, हर गेंद पर लग रहा था लाखों का दांव, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

क्रिकेट के धूम-धड़ाके के पीछे काला खेल, हर गेंद पर लग रहा था लाखों का दांवः

 

 

रायगढ़। विश्व का सबसे बड़ा लीग इंडियन प्रिमियर लीग आईपीएल का आगाज हो चुका है। आईपीएल के शुरू होते ही सट्‌टेबाज सक्रिय हो गए हैं। रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट में बॉल-टू-बॉल सट्टा खिलाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों के पास से पुलिस ने 40 हज़ार रुपए नकद, 12 मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है।

 

 

 

दरअसल, आईपीएल शुरू होते ही क्रिकेट सट्टे के मद्देनजर कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर थी। बीती रात कोतवाली पुलिस को शहर के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक घर में सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मकान में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच में बॉल टू बॉल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे थे।