सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किया अपना यूट्यूब चैनल

 सीएम विष्णुदेव साय ने लांच   किया अपना यूट्यूब चैनल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारिक यूट्यूब चैनल लांच हो गया है. सीएम ने खुद अपना यूट्यूब चैनल लांच किया, जिसमें पहला वीडियो होली की बधाई वाला फाग गीत अपलोड किया गया.

 

यूट्यूब लांचिंग के बाद सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सकें, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की जनता मुझसे जुड़ सकती है।

सीएम विष्णुदेव के यूटूयूब चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक में क्लिक करें…

 

https://youtube.com/@VishnuDeoSaiOfficial?si=VdiEYbt7hLuohyyc