बाहरी प्रत्याशी हैं ताम्रध्वज साहू ! पूर्व गृहमंत्री ने गिनाए शुक्ल बंधु और अजीत जोगी का नाम
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बता दें कि ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा सीट से आते हैं। ऐसे में वे महासमुंद लोकसभा के लिए बाहरी प्रत्याशी है।
रायपुर। महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस इस बार छत्तीसगढ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में यह सीट हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। ऐसे में ताम्रध्वज साहू को भाजपा बाहरी प्रत्याशी बता सकती है, इस सवाल के जवाब में पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता श्यामाचरण शुक्ल, विद्याचरण शुक्ल और अजीत जोगी जैसे नेता बाहरी होने के बाद भी चुनाव लड़कर चुनाव जीत चुके हैं

बता दें कि ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा सीट से आते हैं। ऐसे में वे महासमुंद लोकसभा के लिए बाहरी प्रत्याशी है। जिसको भाजपा मुद्दा बना सकती है।







