संदिग्ध अवस्था में खेत के मेड़ पर मिली अज्ञात महिला की लाश.. हैवानियत के बाद मर्डर की आशंका, जानें क्या कह रही पुलिस

 संदिग्ध अवस्था में खेत के मेड़ पर मिली अज्ञात महिला की लाश.. हैवानियत के बाद मर्डर की आशंका, जानें क्या कह रही पुलिस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

जशपुर: जिले में कोतबा थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव में एक महिला की लाश खेत के मेड़ से बरामद की गई हैं। मृत महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि हत्यारे ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उनकी हत्या कर लाश को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाने से मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।