रायपुर में ऑटो में बैठी महिला से लूट, नकदी और जेवरों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश, दो गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
राजधानी रायपुर में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार देर रात बदमाश चलते आटो से महिला का नकदी और जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में चार लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी रखा हुआ था।
रायपुर: राजधानी रायपुर में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार देर रात बदमाश चलते ऑटो से महिला का नकदी और जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में चार लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी रखा हुआ था। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बिलासपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। सोमवार देर रात वह ट्रेन से बिलासपुर से लौटने के बाद होटल आ रही थी। इसी दौरान आंबेडकर अस्पताल के पास स्थित सिमरन होटल के सामने बदमाशों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग के अंदर चार लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी रखा हुआ था। बैग छीनने की वजह से महिला ऑटो से नीचे गिर गई। उन्हें चोंटे आई है। पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।





