पेंड्रा में चार भालुओं ने किसान पर किया हमला, ग्रामीणों ने भालुओं को जंगल में खदेड़ा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

पेंड्रा। खेत की ओर गए हुए किसान पर चार भालूओं ने हमला कर दिया हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार किया जा रहा है। ज्ञात हो सोमवार को दोपहर में ग्राम भूकभुका में किसान खेतों में काम कर रहे थे। तभी चार भालू आ धमके। दो भालू ने एक किसान पर हमला कर दिया जबकि दो उसके पीछे पीछे थे। भालू ने किसान को बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किसान जोर से बचाने के लिए आवाज लगाई। उसकी आवाज को सुनकर ग्रामीणों ने भालूओं को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद 108 की मदद से घायल किसान को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान की स्थिति खतरे से बाहर है।

दिन भर घूमते रहते हैं भालू

मरवाही वन मंडल के अंतर्गत ग्राम मगुरदा गांव के भूकभुका के आसपास दिन भर भालू घूमते रहते हैं। वन विभाग के कर्मचारी उन पर नजर रखते हैं।

घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार

चिकित्सक ने बताया भालूओं के हमले से घायल सूरज सिंह पिता रन सिंह, गोंड निवासी भूकभुका खेत में था। उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से मरवाही अस्पताल लाया गया।जहां घायल की इलाज किया जा रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है।