छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, CM साय आज करेंगे भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती दिख रही है। इसी क्रम में भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस कर तैयार है। रायपुर लोकसभा में मंगलवार राजभवन के समीप भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करेंगे।





